Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह कि गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर तमाम कार्यकर्ता एकत्रित हुऐ और पार्टी के जिला अध्यक्ष कि अध्यक्षता में वहीं से मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुऐ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक गए और वहां राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार ने दी। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि जिस तरीके से नरेन्द्र मोदी तानाशाही रवैया अपनाते हुए राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को फर्जी तरीके से गिरफ्तार करवाया गया है और उस नेता को गिरफ्तार करवाया जो सदन में शेर की तरह दहाड़ कर मोदी सरकार के सभी भ्रष्टाचार का पोल खोलते थे। जब-जब किसानों के साथ या जवानों के साथ या नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है तो हिंदुस्तान का इकलौता नेता सांसद संजय सिंह खड़े होकर मोदी सरकार का विरोध करते थे। उक्त अवसर पर जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला सचिव ऐडवोकेट शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त उवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला महासचिव पूजा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल धर, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला कार्यकारिणी सदस्य के पी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, अमित विश्वकर्मा, बंटी अग्रहरि, शिवजी मिश्रा, विशाल यादव, नंदन निषाद, अमर यादव, नीरज निषाद सहित आदि लोग उपस्थित रहें।