Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिनीत राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के भलुवाही रेलवे क्रॉसिंग के पास से 10 लीटर अबैध देशी शराब के साथ मुरादपुर कोटिला ग्राम पंचायत निवासी अभियुक्त नन्हे लाल पुत्र रामकिशोर सरोज को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ उपनिरीक्षक द्वारिका नाथ यादव ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कठार ग्राम पंचायत नहर पुलिया के पास से 10 लीटर अबैध देशी शराब के साथ भलुवाही गांव निवासी एक अभियुक्त दीपक गौतम पुत्र नेपाल गौतम को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।