2022 महेश बाबू के लिए इमोशनल ट्रॉमा लेकर आया, उन्होंने अपने 3 करीबियों को खोया। सबसे पहले भाई रमेश बाबू का निधन हुआ, फिर मां इंदिरा चल बसीं और अब पिता कृष्णा ने भी अंतिम सांस ले ली। एक साल में इतना सब कुछ झेल रहे महेश बाबू की हालत क्या होगी, ये बात शायद ही कोई समझ सकता है। किसी करीबी को खोने का गम इतना बड़ा है उससे उभरने में सालों लग जाते हैं। जरा सोचिए उस शख्स पर क्या बीत रही होगी जिसने 1 ही साल में अपने परिवार को उजड़ते देखा है। घर में एक नहीं बल्कि 3 मौतों को देखा है। यहां साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बात हो रही है। 2022 उनके लिए बड़ा इमोशनल ट्रॉमा लेकर आया, जहां उन्होंने अपने 3 करीबियों को खोया। सबसे पहले भाई रमेश बाबू का निधन हुआ, फिर मां मां इंदिरा चल बसीं और अब पिता कृष्णा ने भी अंतिम सांस ले ली. एक साल में इतना सब कुछ झेल रहे महेश बाबू की हालत क्या होगी, वो किस इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजर रहे होंगे, ये बात शायद ही कोई समझ सकता है। भाई और मां की मौत के बाद ही महेश बाबू बुरी तरह टूट गए थे। साल के खत्म होते होते 14 नवंबर 2022 को पिता भी महेश बाबू को अकेला छोड़ अलविदा कह गए। दुख की इस घड़ी में फैंस महेश बाबू और उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। महेश बाबू के परिवार की बात चली है तो जानते हैं उनकी फैमिली में कौन कौन हैं। महेश बाबू के पिता कृष्णा ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी इंदिरा से उनके 5 बच्चे हुए। इनमें महेश बाबू, रमेश बाबू, पद्मावती, मंजुला, प्रियदर्शिनी शामिल हैं। कृष्णा की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस विजय निर्मला थीं। महेश बाबू की बहन पद्मावती ने गल्ला जयदेव से शादी रचाई। जयदेव जाने माने राजनेता और उद्योगपति हैं। कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा राजनेता है और दूसरा बेटा एक्टर है। मंजुला पेशे से एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। वे तेलुगू सिनेमा में एक्टिव हैं। मंजुला ने प्रोड्यूसर और एक्टर संजय स्वरूप से शादी रचाई। उनकी एक बेटी है, मंजुला की अपनी भाभी नम्रता संग अच्छी पटती है। मंजुला मेडिटेटर भी हैं जो पिछले 20 सालों मैडिटेशन कर रही हैं। महेश बाबू की छोटी बहन प्रियदर्शनी इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं। मगर उनकी शादी एक्टर-प्रोड्यूसर सुधीर बाबू से हुई. कपल के दो बच्चे हैं। बात करते हैं महेश बाबू की सौतेली मां और उनके पिता की दूसरी पत्नी विजय निर्मला की। विजय पेशे से एक्ट्रेस, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर थीं। 6 दशक के करियर में उन्होंने 200 से ज्यादा मूवीज में काम किया था। उनकी पहली शादी कृष्ण मूर्ति से हुई थी। इस शादी से उनका एक बेटा नरेश है, जो कि एक्टर है। बाद में विजय और कृष्णा ने शादी की। 76 साल में विजया का 2019 में निधन हो गया था। महेश बाबू के परिवार के बारे में तो आप जान गए। अब दुआ कीजिए एक्टर जल्द से जल्द अपनों को खोने के गम से उभर पाएं।
― Advertisement ―
सात कॉलोनियों में घूसा बाढ़ का पानी, लोगों का पलायन शुरू
वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़...
1 साल में 3 मौतें देखकर सदमे में आये एक्टर महेश बाबू
