Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर1.32 क्विंटल गांजा के साथ दो गिरफ्तार

1.32 क्विंटल गांजा के साथ दो गिरफ्तार

  • पुलिस का दावा, बरामद गांजे का बाजार मूल्य 35लाख रुपए

खुटहन। खुटहन वाया मोहदीसराय मार्ग के सौरइया गांव से पुलिस ने मंगलवार की रात बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.32क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का बाजार मूल्य 35 लाख रूपए से अधिक है। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों आरोपितों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। बरामद बाइक के पंजीयन का कागज न दिखाने पर बाइक को सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि हमराहियों संग आधी रात को उक्त मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे, तभी खुटहन की तरफ से एक बाइक पर प्लास्टिक की बोरी लादकर आते दो युवक दिखे। पुलिस टीम को देखकर वे बाइक पीछे मोड़ने लगे। शक होने पर पुलिस के जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि पांच बोरी गांजा वह अपने घर के सामने टीन शेड में रखे भूसा में छुपाकर रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भूसे में रखा बोरियों में गांजा बरामद कर लिया। उनके पास से 15सौ रूपए और चार एंड्रॉयड फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर इसी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी पिंटू निषाद और प्रमोद निषाद हैं। पिंटू निषाद दुष्कर्म और पक्सो का आरोपित भी है। उसके खिलाफ चार वर्ष पूर्व खुटहन थाने में ही मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उप निरीक्षक प्रेमशंकर सिंह, रामजन्म प्रसाद, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव, सोनू निषाद, अजय यादव, आनंद कुमार, रणविजय यादव, संजय जायसवाल, अकास निषाद व महिला कांस्टेबल आशा गुप्ता सामिल रहीं।

Share Now...