Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन'1 हड्डी और 7 कुत्ते', अर्जुन कूपर की 'कुत्ते' का पहला लुक...

‘1 हड्डी और 7 कुत्ते’, अर्जुन कूपर की ‘कुत्ते’ का पहला लुक हुआ जारी

अर्जुन कपूर की जिस फिल्म की डिटेल्स का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था, वह दिन आ गया है। उनकी मच अवेटेड मूवी ‘कुत्ते’ का मोशन टीजर जारी कर दिया गया है। दमदार डायलॉग और एक्शन सीन से भरपूर इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, राधिका मान सहित सभी मेन कलाकारों को पहला लुक दिखाया गया है। ‘कुत्ते’ के साथ खास बात यह भी है कि यह विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की डायरेक्टोरियल मूवी है। बहरहाल, दमदार डायलॉग डिलीवरी के साथ फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘कुत्ते’ का मोशन टीजर शेयर किया है। फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन दिया ‘एक हड्डी और 7 कुत्ते। कुत्ते 13 जनवरी को सिनेमाघरों में।’फिल्म के फर्स्ट लुक में एक-एक डायलॉग के साथ कैरेक्टर्स के बारे में बताया गया है। क्लिप में अर्जुन कपूर का किरदार उनके वॉइस ओवर के जरिये दिखाया गया है, जो कहता है ‘गोलियां सर पे मारदे, मैटर खत्म। पुलिस यूनिफॉर्म पहने रफ एंड टफ लुक में अर्जुन कपूर के किरदार को दिखाया गया। तब्बू फिल्म में पुलिस के रोल में हैं। वीडियो में उनके करिदार को ‘शेर भूखा हो तो क्या जहर खालेगा? से परिचय किया गया है। फिल्म के सभी किरदारों को इसी तरह दिखाया गया है। नसीरुद्दीन शाह कहते दिखे, ‘मुंह मांगा दाम दूंगा उसे उड़ाने का।’खून से लथपथ चेहरे के साथ कोंकणा सेन की एंट्री हुई। उन्होंने कहा ‘बकरी हम, कुत्ता तू और शेर तेरा मालिक। राधिका मदान को गन लिए दिखाया गया। दिग्गज अभिनेता कुमुद मिश्रा भी इस फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं। कुत्ते को लव रंजन, आसमान भारद्वाज कि पिता विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और विशाल भारद्वाज की पत्नी रेखा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है, मगर लिरिक्स गुलजार के हैं। यह फिल्म दर्शकों की पसंद पर कितनी खरी उतरती है, यह तो 13 जनवरी, 2023 को ही पता लगेगा।’कुत्ते’आसमान भारद्वाज की पहली डायरेक्टोरियल मूवी है। इससे पहले उन्होंने विशाल भ्ाारद्वाज की फिल्म ‘सात खून माफ’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। ‘कुत्ते’ का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्रिटी रिएक्शन भी सामने आ गए हैं। राहुल देव सहित कई सेलेब ने फिल्म का पहला लुक पसंद किया है। फैंस को भी सभी के लुक और दमदार डायलॉग डिलीवरी पसंद आ रही है।

Share Now...