― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर01 देशी पिस्टल, तमंचा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

01 देशी पिस्टल, तमंचा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। खुटहन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सूचना पर बहद ग्राम लक्ष्मी शंकर मोड से तीन मोटरसाइकिल सवार प्रिन्स यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी कपसिया, अवनीश यादव पुत्र यशवन्त यादव निवासी खोभरिया, अनुज कश्यप पुत्र सनोज कश्यप निवासी बन्धनपुर थाना खुटहन को पकड़ कर पूछताछ की गई और तलाशी के दौरान अवनीश यादव के पास से  से 01देशी पिस्टल 32बोर, प्रिन्स यादव के पास से 01 देशी तमन्चा 12बोर व 01जिन्दा 12 बोर कारतूस तथा अनुज कश्यप के पास से 01 तमन्चा 12बोर बरामद हुआ। जिसके चैम्बर में 01जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। रविवार को गिरफ्तार करते हुये हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये चालान न्यायालय भेजा दिया गया।

Share Now...