Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआनंद जी ट्रस्ट के सौजन्य से पांच सौ जरूरतमंदो में वितरीत हुआ...

आनंद जी ट्रस्ट के सौजन्य से पांच सौ जरूरतमंदो में वितरीत हुआ कंबल

जौनपुर धारा,खुटहन। दशगरपारा गांव में रविवार को स्वामी आनंद जी ट्रस्ट के बैनर तले समाजसेवी शिवकुमार सिंह ने निज आवास पर पांच सौ जरूरतमंदो को कंबल दान कर पूण्य अर्जित किया। जिसे पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे। शिवकुमार ने कहा कि निर्बल, बीमार, बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है, उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम ब्यक्तियो को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, अरविंद तिवारी, श्रीचन्द तिवारी, ध्रुवराज सिंह, गंगा सागर सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप सिंह राना, राहुल सिंह, वरुण सिंह आदि मौजूद रहे।