Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़होली पर बस यात्रियों को मिलेगी हर समय सुविधा

होली पर बस यात्रियों को मिलेगी हर समय सुविधा

जौनपुर धारा, आजमगढ़। होली का त्योहार नजदीक आते ही परदेस में रहने वाले लोगों का लौटना शुरू हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद से आने वालों की संख्या बढ़ी है। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत सभी रूटों पर बसें लगा दी गई हैं। ताकि किसी को परेशानी न हो। विभाग की माने तो त्योहार के नजदीक बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। आजमगढ़ परिक्षेत्र में कुल सात डिपो का संचालन होता है। इन डिपो से कुल 543 निगम और अनुबंधित बसें शामिल है। इसमें आजमगढ़ डिपो से 115 बस, डा. अंबेडकर नगर की 102, बलिया 92, बेल्थरा रोड 56, दोहरीघाट 58, मऊ 68 व शाहगंज डिपो में 52 रोडवेज की बसें हैं। उक्त सभी बसों को ठीक कराते हुए उन्हें होली के लिए तैयार किया गया है। सभी बसों को परिसर में खड़ा किया गया है, जहां के लिए यात्री हो जाएंगे वहां बसें तत्काल चलाई जाएंगी। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने इसके लिए चालक-परिचालकों को दिशा निर्देश दे दिए हैं। उन्हें बता दिया गया है कि सफर के दौरान सावधानी बरतें। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी यात्रियों का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि दिल्ली-आजमगढ़ रूट पर इधर से जाने वालों की संख्या ना के बराबर है। होली बाद यहां से भीड़ निकलने की संभावना है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमारे पास बसें पर्याप्त मात्रा में है। जहां के लिए भी यात्री अधिक होंगे तत्काल वहां के लिए बसें बढ़ा दी जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। हालांकि अभी आने वालों की भीड़ है। यहां से जाने वालों की भीड़ होली के बाद बढ़ेगी जब लोग काम पर लौटेंगे।- मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम आजमगढ़।

Share Now...