- छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा,हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाई गई। स्कूल के प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर छात्रों के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा को सलामी दी। तत्पश्चात सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक एवं प्रेरणास्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साह एवं देश के प्रति जज्बे की झलक हर कोई दंग रह गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केराकत नगर के पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि बच्चें देश के भविष्य है और शिक्षक के हाथो में बच्चो का भविष्य होता है। शिक्षक बच्चो में पढ़ाई के साथ-साथ उनमें नैतिक जिम्मेदारीयो के गुण भी सिखाए। वही विशिष्ट अतिथि सुबास यादव ने कहा कि आजादी हमे बड़े ही संघर्ष एवं बलिदान के बाद मिली है इसलिए इसे संजो कर रखना हम सब का दायित्व है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाध्यापिका विनीता मौर्या सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन छात्र सौभाग्य जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के आखिरी में विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने सभी आगन्तुकों का आभार ब्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।



