Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरहॉकी वर्ल्ड कप में ड्रॉ रहा जर्मनी और बेल्जियम का मैच

हॉकी वर्ल्ड कप में ड्रॉ रहा जर्मनी और बेल्जियम का मैच

हॉकी वर्ल्ड कप में जर्मनी और बेल्जियम का मैच ड्रॉ रहा. दोनों टीमें तय समय तक 2-2 गोल कर सकी. इस तरह मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा. वहीं, बेल्जियम ने अपने पहले मैच में साउथ कोरिया को हराया था. बेल्जियम ने साउथ कोरिया को 5-0 के बड़े अंतर से हराकर अभियान की शुरूआत की थी. जबकि जर्मनी ने अपने पहले मैच में जापान को 3-0 से हराया था. बहरहाल, इस अहम मैच में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही.

साउथ कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया

वहीं, इससे पिछले मैच में साउथ कोरिया के सामने जापान की चुनौती थी. इस मैच में साउथ कोरिया ने जापान को 2-1 से हरा दिया. हालांकि, जापानी टीम ने शानदार खेला का नजारा पेश किया, टीम को शुरूआती बढ़त भी मिली, लेकिन जापानी टीम बढ़त को कायम रखने में नाकाम रही. इससे पहले जर्मनी ने जापान को 3-0 से हराया था. इसके अलावा हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना अगला वेल्स के खिलाफ खेलेगी. भारत और वेल्स के बीच यह मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं, यह भारतीय टीम का तीसरा मैच होगा. इससे पहले टीम इंडिया स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुकी है. टीम इंडिया ने स्पेन को हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था. . अब वह अपने पूल का तीसरा और आखिरी मैच वेल्स के खिलाफ खेलेगी.

जर्मनी की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार थी

स्टैडलर अलेक्जेंडर, जीन डेनबर्ग, डिफेंडर: मथियास मुलर, लुकास विंडफेडर, टॉम ग्रामबश, टियो हिनरिच, गोंजालो पिलाट, मोरिट्ज़ लुडविग, मिडफ़ील्डर: मैट ग्रामबश, मार्टिन ज़्विकर, हेंस मुलर, तैमूर ओरुज़, मोरिट्ज़ ट्रॉम्पर्ट्ज़, फॉरवर्ड: निकलस वेलेन, क्रिस्टोफर रुहर , जस्टस वीगैंड, मार्को मिल्टकाउ, थीस प्रिंज़

बेल्जियम की प्लेइंग इस प्रकार थी

गोलकीपर: लुइस वैन डोरेन, विन्सेंट वनश, डिफेंडर: आर्थर वान डोरेन, गौथियर बोकार्ड, अलेक्जेंडर हेंड्रिकक्स, आर्थर डी स्लोवर, लॉइक लुयपर्ट, मिडफील्डर: जॉन-जॉन डोहमेन, फेलिक्स डेनेयर, साइमन गौगनार्ड, एंथोनी किना, विक्टर वेगनेज, फॉरवर्ड: फ्लोरेंट वैन ऑबेल, सेबेस्टियन डोकीयर, सेड्रिक चार्लीयर, निको डीकेरपेल, टॉम बीन, टैंगी कोसिन्स