Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरहिना की मदद के लिए असमा अरबिक कॉलेज ने बढ़ाया हाथ

हिना की मदद के लिए असमा अरबिक कॉलेज ने बढ़ाया हाथ

  • एक लाख रुपये की मदद भेजकर मुहिम को बढ़ाया आगे

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थनीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पाराकमाल गांव स्थित असमा अरबिक कॉलेज ने हिना बचाव अभियान को आगे बढ़ाते हुए हिना की मदद किया है। मदद में एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हिना पड़ोसी जनपद आजमगढ़ की बेटी है। जो फेफड़े सम्बन्धित गम्भीर बीमारी से ग्रसित है। उसके फेफड़े का ट्रांसप्लांट होने के लिए मोटी रकम की जरूरत है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उक्त कॉलेज में हिना बचाओ मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जिससे छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें हिना मदद नाम की दान पेटी में विद्यार्थियों ने मदद डालकर हिना को बचाने का प्रयास किया है। इसके अलावा स्कूल प्रबंधक के तरफ से भी हिना के लिए आर्थिक मदद किया गया। इस तरह से कुल एक लाख रुपये की उक्त कॉलेज ने मदद भेजा है। हिना पड़ोसी जनपद आजमगढ़ की बेटी है जिसके गोद में चार मासूम बच्चे है। उसको फेफड़े सम्बन्धित गम्भीर बीमारी हो गयी है। इलाज कराने तक पैसे नहीं है। इसके इलाज का एक मात्र उपाय है फेफड़े का ट्रांसप्लांट है जिसके लिए सोशल मीडिया सहित अन्य लोगों द्वारा विभिन्न तरीके से हिना के मदद के लिए हिना बचाओ मुहिम को आगे बढ़ा रहे है लोगों से मदद मांग रहे है।

Share Now...