जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को बीआरसी पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी बक्शा उदय भान कुशवाहा ने सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए सभी संकुल अध्यापकों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहाकि सभी अध्यापक अपने विद्यालय के छात्रों से आत्मीय व्यवहार और लगाव रखें। शिक्षक संकुल से एक एक विद्यालय की समीक्षा भी किया। शिक्षक संकुल लीडर के रूप में कार्य करें। सभी प्राध्यापक दक्षतापूर्वक विद्यालयों का आकलन करें। निपुण का पोस्टर प्रत्येक कक्षा कक्ष में लगा होना चाहिए सभी अध्यापक सरकार की मंशा अनुसार सभी कार्यो का सम्पादन करें। अगर विद्यालय मे कोई समस्या हो तो मुझे तुरन्त अवगत करायें। बैठक में एआरपी विष्णु शंकर लाल, साहब यादव, राजेश प्रजापति, चतुर्भुज यादव, संकुल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, राजनाथ सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बीआरसी पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित

Previous article

