Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरहिंसा हमारी संस्कृति नहीं : पी विक्टर

हिंसा हमारी संस्कृति नहीं : पी विक्टर

  • मणिपुर शांति के लिए विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में देश की एकता, अखंडता एवं पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की शांति के लिए विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 11ब के विद्यार्थियों ने शांति के लिए प्रार्थना की। मणिपुर जातीय संघर्ष की हिंसा में जल रहा है। इस हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए मणिपुर के लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि हिंसा हमारी संस्कृति नहीं। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को मानने वाले हम भारतीयों के लिए जातीय एवं साम्प्रदायिक हिंसा बहुत ही दुःखद है। हिंसा से हिंसा को, नफ़रत से नफ़रत को नहीं जीता जा सकता। उन्होने शिक्षकों से बच्चों के हृदय में देश के प्रति प्रेम एवं अन्य जाति-धर्म के लोगों के प्रति सम्मान भावना रखने की सीख देने को कहा। जातीय हिंसा के विभत्स दृश्य को देखकर फादर भावुक हो गए और कहा कि इस प्रकार की हिंसा, क्रिया एवं प्रतिक्रिया द्वारा हमारी प्यारी संस्कृति पर आघात हो रहा है और इसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है, हर भारतवासी का दायित्व है।

Share Now...