जौनपुर धारा, जौनपुर। चैत्र नवरात्र के नवमी पर ग्रामीण अंचल में सभी घरों की माताओं ने देवी पूजन विधि विधान से किया। सभी घरों में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हवन पूजन के साथ देवी के मंत्र नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: के जाप से वातावरण गुंजायमान हो गया। नौ कन्याओं का पूजन हवन विधि विधान से संपन्न हुआ। माताओं ने भेर में उठकर गुलगुला, ठोकवा, पूड़ी, उड़द की दाल एवं चावल का बसीयऊरा प्रसाद माता का चढ़ावा चढ़ाकर लोगों मे प्रसाद वितरित किया। क्षेत्र के संत श्री हड़िया बाबा के आश्रम पर वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा श्रीरामचरित मानस के पाठ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नागरिकों ने श्रीरामचरित मानस का पाठ किया। उक्त अवसर पर मौके पर हितेंद्र उपेंद्र दुबे, त्रिलोकी नाथ मिश्र, शरद कुमार मिश्र, भूषण चंद्रभूषण दुबे, विवेक दुबे, संतोष सिंह, रवि प्रकाश यादव, धर्मेंद्र दुबे, ओमकारनाथ दुबे समेत क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
- रामचरित मानस पाठ का आयोजन
जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के बिरमपुर गांव में चंडी माता के प्राचीन मन्दिर पर रामचरित मानस का पाठ 29 व 30 मार्च को सरकार द्वारा ग्राम प्रधान की देख रेख में कराया गया। गांव वालों ने रमचरित मानस में भाग लिया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था।



