जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार को बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सारनाथ शैक्षणिक भ्रमण पर झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें पूर्व माध्यमिक के 48विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों को रवाना किया गया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बीईओ ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में कुल 112बच्चों ने प्रतिभाग किया था। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर सभी को दो बसों द्वारा सारनाथ और अन्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।पर्यवेक्षण के दृष्टिकोण से लगभग दर्जन भर से अधिक शिक्षको और प्रधानाध्यापकों को साथ भेजा गया है। इस दौरान बच्चों को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस सन्दर्भ में एआरपी पंकज सिंह ने शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान त्रिवेणी प्रसाद विन्द, रमेश सिंह, रविन्द्र भास्कर, संजय सिंह, दुष्यंत मिश्र व पारसनाथ यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
हरी झंडी दिखाकर बीईओ ने सफल क्विज प्रतिभागियों को भ्रमण पर किया रवाना

Previous article


