जौनपुर धारा, खेतासराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के सुपरवाइजर हरि महाशय यादव का गुरुवार की रात्रि दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह उसरबस्ती शाहगंज के निवासी थे। उनके निधन की खबर लगते ही पीएचसी के डाक्टर व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें डा. मसूद अहमद खान, डा. सुधाकर चौहान, डा. फिरदौस, डा. फैजान अहमद, अजय सिंह, राहुल यादव आदि उपास्थि रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
स्वास्थ्य कर्मचारी का हृदयाघात से निधन

Previous article

