Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्वच्छता के बिना स्वास्थ्य की परिकल्पना बेमानी : डीएम

स्वच्छता के बिना स्वास्थ्य की परिकल्पना बेमानी : डीएम

  • जनपद स्तरीय रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वच्छता के बिना स्वास्थ्य की परिकल्पना करना बेमानी है। उक्त बाते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद स्तरीय रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता के अवसर पर और पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने सुरक्षा एवं पोषण से सम्बन्धित बातें कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में उद्घाटन के दौरान कहीं। भेजन का स्वास्थ्य से सीधा सम्बन्ध है। हम्ा सभी स्वच्छ भेजन के द्वारा ही अपने शरीर एवं मानसिक को स्वस्थ रख सकते हैं। हम सभी स्वस्थ भेजन के द्वारा अपने शरीर स्वच्छ रख सकते हंै ऐसी स्थिति में विद्यालय स्तर पर समस्त रसोईयों का महत्व भी बढ़ जाता है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने विस्तार से मध्याह्न भेजन योजना एवं रसोईयों का कार्य तथा दायित्व पर प्रकाश डाला एवं सभी को स्वच्छ तरीके से विद्यालयों में भेजन पकाने हेतु प्रेरित किया। उक्त प्रतियोगिता में जनपद के कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें निर्णायक मण्डल डॉ. राकेश सिंह प्राचार्य डायट, डॉ. गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अनिल कुमार राय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मंजूलता कुमारी वर्मा प्रधानाचार्य जीजीआईसी, सरिता कुशवाहा जीजीआईसी जौनपुर, डॉ. आकांक्षा सिंह सीएचसी शाहगंज एवं अजय राय चीफ कुक तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के पॉच छात्र एवं पॉंच छात्राएं शामिल रहे। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रमिला गौड़ रसोइया कम्पोजिट विद्यालय देवकली विकास क्षेत्र मुफ्तीगंज, द्वितीय पुरस्कार प्रमिला यादव रसोइया प्राथमिक विद्यालय चौकीपुर विकास क्षेत्र धमार्पुर तथा तृतीय पुरस्कार में अंक समान होने के कारण 2 रसोइयों शीला देवी रसोइया प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज प्रथम विकास क्षेत्र सिकरारा एवं चिन्ता देवी रसोइया प्राथमिक विद्यालय मीरपुर विकास क्षेत्र धमार्पुर को दिया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बिजेता को क्रमश: रू. 3500, 2500 एवं 1500 तथा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। अन्य 26 रसोइयों को रू. 250 का सान्त्वना पुरस्कार तथा सभी रसोइयों को 250 रूपये मार्ग व्यय कुल 500 प्रति रसोइयों को दिया गया। इस अवसर गहना कोठी प्रतिष्ठान फर्म विनीत सेठ द्वारा समस्त 30 रसोइयों को एक-एक साड़ी पुरस्कार के रूप में दी गयी। इस अवसर पर जनपद के समस्त जिला समन्वयक, खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी एवं कार्यालय के समस्त सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी शैलेश चतुर्वेदी, सहायक अध्यापिका ऋचा सिंह एवं मनीष श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सभी उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों को जिला समन्वयक एमडीएम अरूण कुमार मौर्य द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कम्प्यूटर आपरेटर पतिराज को धन्यबाद दिया गया।