जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी स्थित अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज में स्नातक के छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया और उन्हें तकनीकी शिक्षा पर पढ़ाई करने का जोर दिया गया। कॉलेज परिसर में भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने स्नातक के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तकनीकी युग है, सरकार के महत्वाकांक्षी योजना है कि बच्चों को तकनीकी शिक्षा की ओर जोर दिया जाए। स्मार्टफोन के जरिए वह सभी सामग्री पठन-पाठन के लिए ऑनलाइन देख सकते हैं। इसलिए किसी तरह की कोई लापरवाही ना करें और तकनीकी शिक्षा पर जो पढ़ाई के लिए जोर दे। स्मार्टफोन का जीवन में सदुपयोग करें। इस अवसर पर प्रबन्धक मुन्नेलाल यादव , प्राचार्य डॉ.वकील याद व कुशक सिंह, कमलेश कुमार, बृजनीश कुमार, सुमन यादव, अनीता विन्द, तारेश्वलता, अंकित यादव, बादल कुमार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
स्नातक के छात्रों को स्मार्टफोन का वितरण



