Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारटेकनॉलॉजी​सोशल मीडिया वेंचर कू ने की अनूठी विशेषताओं के लॉन्च की घोषणा

​सोशल मीडिया वेंचर कू ने की अनूठी विशेषताओं के लॉन्च की घोषणा

  • एलन मस्क के आने के बाद एक तरफ ट्विटर बदलावों के दौर से गुजर रहा है, दूसरी तरफ ट्विटर से मिलती-जुलती सोशल मीडिया कंपनियों ने इसे अपने लिए एक मौके के रूप में चुना है. भारत में कू (koo) एक ऐसा ही प्लेटफार्म है जो काफी हद तक ट्विटर की तरह काम करता है. ट्विटर की तमाम खबरों के बीच, कू ऐसे चार फीचर लेकर आया है, जो यूजर्स की प्रोफाइल को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकते हैं.
  • कू (koo) के यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर अधिकतम 10 फोटो अपलोड कर सकते हैं. अगर कोई यूजर्स आपकी प्रोफाइल पर जाएगा तो ये तस्वीरें ऑटो स्क्रॉल होने लगेंगी.
  • कू शेड्यूल: अगर आप चाहें तो अपने कू (जो आप पोस्ट कर रहे हैं) उसे एक तय समय के लिए शेड्यूल कर सकते हैं. इस पोस्ट को आप एडिट या री-शेड्यूल भी कर सकते हैं.
  • ड्राफ्ट सेव: आप चाहें तो अपने पोस्ट को ड्राफ्ट कर सकते हैं. इसके साथ ही इस पोस्ट को फाइनल पब्लिश करने से पहले आप इसे एडिट भी कर सकते हैं.
  • कू सेव का ऑप्शन: अगर आप कू की कोई पोस्ट सेव करना चाहते हैं, तो आप ये कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि कोई जरूरी पोस्ट आप सेव करके रखना चाहते हैं तो ये विकल्प आपकी मदद करेगा. सेव किए गए कू केवल यूजर्स को दिखेंगे और उनके प्रोफाइल पेज में उपलब्ध रहेंगे.
  • इन फीचर्स को लॉन्च करते वक्त कू के को-फाउंडर मयंक बिदावत का कि नए फीचर्स के कू के सभी यूजर्स को काफी मदद मिलेगी और उन्हें नया एक्सपीरिएंस मिलेगा. कू ने हाल ही में 5 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया है. फिलहाल कू 10 भाषाओं में मौजूद है.

    कू सोशल मीडिया/माइक्रोब्लॉगिंग साइट है जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था. कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफार्म को 7500 से अधिक सेलिब्रिटी और प्रभावशाली लोग इस्तेमाल करते हैं. इस तरह की माइक्रोब्लॉगिंग साइट में ट्विटर दुनियाभर में मशहूर है लेकिन इस समय ट्विटर बदलावों के दौर से गुजर रहा है. ट्विटर को हाल ही में टेस्ला और स्पेस एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क ने खरीदा है. मस्क दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन हैं. ट्विटर खरीदने के बाद उन्होंने यूजर्स को मिलने वाले ब्लू टिक को न सिर्फ चार्जेबल करने का ऐलान किया है बल्कि कई सारे बदलावों के बारे में भी बताया है. इसके साथ ही मस्क ने करीब 3500 लोगों को नौकरी से भी निकाल दिया है.