जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड में सेवारत होमगार्ड जवान रामजी यादव नगर सेकंड व राम दुलार यादव नगर सेकंड के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को कंपनी के जवानों के सहयोग से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इन जवानों ने लगभग 40 वर्षों तक विभाग में अपनी सेवा दी और अपने कार्यों से होमगार्ड विभाग के द्वारा दिए गए अपने दायित्वों का बड़े अच्छे से निर्वहन किया। विदाई समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि बीओ होमगार्ड कंपनी नगर सेकंड गोविंद सिंह व भीष्म पितामह यादव, राजेश कुमार यादव, अरविंद कुमार मौर्या, अनिल कुमार राय, त्रिभुवन यादव, रामधनी, रामचंद्र एवं अन्य होमगार्ड जवानों द्वारा सेवानिवृत्त हुए लोगों को जीवन की कुशलता की कामना के साथ विदाई की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों का विदाई समारोह

Previous article
Next article

