Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुरसेनानियों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता : रमेशचंद्र मिश्र

सेनानियों की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता : रमेशचंद्र मिश्र

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम की याद में बनेगा स्मृति द्वार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मई गांव में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राजाराम मिश्र का 74वां शहीद दिवस मनाया गया। मूर्ति स्थल पर मौजूद दर्जनों लोगों ने स्व. राजाराम को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि स्व. राजाराम मिश्र का नाम अभिलेखों में न होना दु:खद है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक से अभिलेख उपलब्ध करवाने की बात कही। विधायक ने सेनानी का नाम दर्ज करवाने का वादा किया। विधायक ने उनकी याद में प्रधान के सहयोग से स्मृति द्वार बनवाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा हैं जबकि स्वर्गीय मिश्र की हम 74वीं पुण्यतिथि मना रहे है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनािनयों को सम्मान देने का कार्य किया है। मूर्ति स्थल परिसर में बड़ी लाइट लगवाने की बात कहते हुए विधायक ने कहा कि उनके सम्मान में आंच नहीं आएगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि भारत में बोलने की आजादी सबको है परन्तु अन्य देशों में रोक है। सेनानियों की बदौलत हम आज आजाद है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर मिश्र ने किया। संचालन व आयोजक देवराज पाण्डेय ने आये हुए लोगों के प्रति आभार जताया। इस दौरान सेवानिवृत्त सीडीओ राधेश्याम गुप्ता, सुरेंद्र बीर बहादुर विक्रम सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर प्रभात विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आंशू, महेश तिवारी, भूपेश सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान सुभाषचंद, विनोद तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, अवनीश दूबे सरपंच, सूर्यप्रकाश चौबे, संघर्ष यादव, अनिल पाण्डेय सहित दर्जनों लोगों ने स्वर्गीय मिश्र की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।

Share Now...