Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरबाबा भेलेनाथ के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

बाबा भेलेनाथ के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। ऐतिहासिक मंदिर श्री गौरी शंकर धाम में शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भेलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। क्षेत्र के सभी शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा दर्शन पूजन किया जा रहा था। दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो महिला इसके लिए पुरुष पुलिसकर्मी मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन पूजन कराने में अपना सहयोग कर रहे। वहीं मंदिर समिति पदाधिकारियों द्वारा मंदिर की साफ सफाई दर्शनार्थियों को दर्शन पूजन कराने में अपना भरपूर सहयोग कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई थानों की फोर्स लगाई गई थी। मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को बैरियर लगाकर सभी वाहन को बंद कर दिया गया था। आने जाने वाले यात्रियों को काफी दूर चक्कर लगाकर यात्रा करना पड़ रहा था। रास्ता न मिलने के कारण काफी लोग हलकान रहे, वहीं एसपी ग्रामीण, मंदिर पर पहुंचकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर, क्षेत्राधिकारी मछली शहर, थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला मेले का चक्रमण देर रात तक करते रहे। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं  पुरुष और बच्चे पहुंच रहे थे। मंदिर के रास्ते में बड़ी संख्या में तरह-तरह की दुकानें सजी रही लोग अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी करते रहे। वहीं कुछ शिव भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक, व्रत उपवास शिव कीर्तन, सत्यनारायण कथा कराया जा रहा था।