Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरकिसानों की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण : सीडीओ

किसानों की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण : सीडीओ

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई।  अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताते हुए कहा कि जनपद के समस्त किसान अपनी किसान आईडी अनिवार्य रूप से बनवा ले क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान ही प्राप्त कर सकेंगे, गांवो में कैम्प आयोजित कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही। उन्होने कहा कि किसानों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.आर.के सिंह ने किसानों को मक्के की खेती में अच्छा उत्पादन, पतवार नष्ट करने के लिए प्रयोग की जाने वाली दवा और धान की उन्नत और लाभदायक खेती कैसे करे इसके सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। एफपीओ यमदग्नीपुरम के सीईओ चंद्रसेन सिंह ने मक्का के उत्पादन करने से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए जनपद के किसानों की अधिक अधिक संख्या में खेती करने की अपील की। किसान युगल तिवारी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए किसानों को वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने हेतु सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ.रमेश चन्द्र यादव ने किया।