Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेंटजॉन्स परिवार ने जरूरतमंदों को किया अन्नदान

सेंटजॉन्स परिवार ने जरूरतमंदों को किया अन्नदान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने विद्यार्थियों के साथ जरूरतमंदों को अन्न वितरित किया। समय-समय पर फादर पी विक्टर जरूरतमंदों को वस्त्र-अन्नादि वितरित करते हैं। शुक्रवार को फादर ने अपने विद्यालय के बच्चों को जरूरतमंदों की सेवा की सीख देने के लिए अन्नदान-यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर फादर ने धमार्पुर स्थित धरिकार बस्ती को चुना जहाँ जरूरतमंद लोग रहते हैं। इस अवसर पर फादर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्न-दान महादान है। समाज एक बड़ा परिवार है और हर व्यक्ति इस बड़े परिवार का सदस्य है। परिवार का कोई सदस्य भेजन की कमी का सामना करे यह उचित नहीं। जरूरतमंदों की देखभाल करना समाज के सक्षम लोगों की जिम्मेदारी है।

Share Now...