Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुदामा भगवान के सच्चे सखा, विपत्तियां आए तो भी खुश : डा....

सुदामा भगवान के सच्चे सखा, विपत्तियां आए तो भी खुश : डा. सलिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर स्थित गोल्ड पैलेस कीर्ति कुंज ज्वेलर्स सदभावना पुल के पास भागवत मर्मज्ञ आचार्य डा. संजय कृष्ण सलिल महराज की कथा के 7वे दिन कथा में बुधवार को सुदामा चरित्र पर विशेष प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम में सुदामा का कृष्ण महल में प्रवेश, वहां की व्यवस्था देख सुदामा का हुआ आनंदित मन, सेविकाओं का व्यवहार, कृष्ण को भेंट में दिया मुठ्ठी भर चावल बदले में मिला बहुत कुछ, सुदामा की दीन दशा जैसे प्रसंग ने श्रोताओं को खूब लुभाया। बता दे कि यह कथा  नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सेवार्थ की जा रही है। इस कथा के आयोजक नन्हे लाल वर्मा है। 25 को विशाल भण्डारे की भी व्यवस्था है। इस मौके पर एसपी सीटी के हाथों कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान नन्हे लाल वर्मा, सनी वर्मा, लालती देवी, संदीप वर्मा, नवदीप वर्मा, प्रियम वर्मा भी उपस्थित रहे।

Share Now...