Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरलपरी सड़क हादसे में घायल अधेङ की उपचार के दौरान मौत

लपरी सड़क हादसे में घायल अधेङ की उपचार के दौरान मौत

  • बाजार के पास दो बाईकों की हुई थी आपस में टक्कर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी बाजार के समीप गुरुवार को अपराहन दो बाइकों की टक्कर में एक ही मौके पर मौत हो गई थी। दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लपरी बाजार के निकट दो मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसमें एक बाइक पर सवार 23 वर्षीय आमिर की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि दूसरे बाईक पर सवार दो लोग घायल हुए थे। जिसमें सरायख्वाजा के सैदपुर गांव निवासी 54वर्षीय बृजभूषण व कुकुङीपुर के निवासी 60वर्षीय रामजी घायल हुए थे, घायलो को लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें बृजभूषण की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिसका निजी चिकित्सालय में  बृजभूषण की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों में मातम पसर गया।