Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने वालों पर हुई कार्रवाई

सीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने वालों पर हुई कार्रवाई

  • साढ़े तीन लाख की राजस्व वसूली, 239 वाहनों का हुआ चालान
  • नगर के कई चौराहों, तिराहों पर यातायात पुलिस का चला अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला व अन्य यातायात निरीक्षकों ने शहर के चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के नियमों का पालन न करने वालों का चालान किया गया। हिदायत दिया गया कि सीट बेल्ट और हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं नहीं तो पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जा रहा है उसे पर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा और क्षेत्राधिकार यातायात देवेश सिंह लगातार चक्रमण करते हुए जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार को यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला द्वारा नगर के कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 239 वाहनों का चालान किया गया जहां 3,51,000 रुपए की राजस्व वसूली की गई। नशे की हालत में वाहन चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, अवयस्क को वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग न करने वाले वाहनों और ओवरलोड करके चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को जागरुक करते हुए जीडी शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।