― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरसीएनजी स्टेशन पर संयुक्त स्तर-3 मॉक ड्रिल का आयोजन

सीएनजी स्टेशन पर संयुक्त स्तर-3 मॉक ड्रिल का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सीएनजी गैस एजेंसी पर गैस लेने के दौरान एजेंसी पर हुए कोई अचानक आग लग जाने पर किस पर उसे तुरंत रोक जाये इसको लेकर गुरूवार को इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड ध्रुव गंगा एसोसिएट्स सीएनजी स्टेशन पर संयुक्त स्तर-3 मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास अभय गिरी जीए हेड नागेंद्र कुमार द्विवेदी फायर सेफ्टी ऑफिसर, एम.के.तिवारी एवं रमेश प्रजापति के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान सीएनजी स्टेशन की स्टील पाइपलाइन में भारी गैस रिसाव और आग लगने की स्थिति को दर्शाया गया। आईओएजीपीएल टीम ने समन्वित प्रयासों से स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया, जिससे आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ। इस अभ्यास में प्रमुख रूप से सर्वेश उपाध्याय, सिद्धांत जायसवाल, शशांक दुबे, नागेश मौर्य, असद ताहिर, प्रणव श्रीवास्तव, रामलाल जायसवाल, अमृत राज सहित अन्य टीम सदस्य शामिल रहे।

Share Now...