Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनदर्शकों का दिल जीत रही करणवीर, दरांग, शिल्पा और दिग्विजय की चौकड़ी

दर्शकों का दिल जीत रही करणवीर, दरांग, शिल्पा और दिग्विजय की चौकड़ी

बिग बॉस-18 में करणवीर मेहरा, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर और दिग्विजय राठी की चौकड़ी ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। वहीं अब शो खत्म होने के बाद इन चारों का रियूनियन हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सलमान खान का फेमस कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन बहुत धमाकेदार रहा। इस शो में करणवीर मेहरा ने विवियन डीसेना और रजत दलाल को हराकर जीत की ट्रॉफी अपने नाम की। शो में उन्होंने कुछ अच्छे दोस्त भी बनाए, जिनमें दिग्विजय राठी, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग का नाम शामिल है। फैंस बड़ी ही बेसब्री से इन चारों के रीयूनियन का इंतजार कर रहे थे। बिग बॉस-18 की सबसे पसंदीदा चौकड़ी करणवीर मेहरा, चुम दरांग, दिग्विजय राठी और शिल्पा शिरोडकर पैपराजी के सामने पोज देते दिख रहे हैं। बिग बॉस-18 की सबसे पसंदीदा चौकड़ी करणवीर मेहरा, चुम दरांग, दिग्विजय राठी और शिल्पा शिरोडकर पैपराजी के सामने पोज देते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में करणीर मेहरा और चुम दरांग मिरर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। शिल्पा शिरोडकर और दिग्विजय राठी ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिग्विजय राठी जहां अपने हाथों को क्लीन कर रहे हैं तो वहीं करण मिरर के सामने खड़े होकर उनके साथ तस्वीर खींच रहे हैं। इस तस्वीर में करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग और दिग्विजय राठी पार्टी करते दिख रहे हैं। कुछ यूजर तो विवियन डीसेना और करण से उनकी 12 साल पुरानी दोस्ती पर भी तंज कस कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस 18 के दौरान करणवीर मेहरा और दिग्विजय राठी के बीच जबरदस्त ब्रदरहु्ड देखने को मिला था, वहीं अब शो के बाद भी दोनों की दोस्ती की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।