जौनपुर। प्रयागराज पश्चिम के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी का आगमन रविवार 7 सितंबर को जौनपुर हो रहा हैं।
प्राप्त प्रोटोकाल के अनुसार सिद्धार्थ नाथ सिंह जी प्रयागराज से दोपहर 2बजे प्रस्थान करेंगे मुगराबादशाहपुर मछलीशहर होते हुए जौनपुर 4बजे मंगलम लान मियापुर जौनपुर में पहुंचेंगे पूर्व मंत्री के साथ वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी रहेंगे उसके बाद चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सर्व समाज के भगवान चित्रगुप्त के भक्त शामिल होंगे। उसके बाद शाम 5:45बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर जनप्रतिनिधीयों भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे। शाम 6:45बजे रूहटा स्थिति भगवान चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद डॉ.विवेक श्रीवास्तव साल्वेशन हॉस्पिटल कंधरपुर सीही पहुंचेंगे उसके बाद रात्रि 8 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त आशय की जानकारी चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने दिया।



