― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरसांसद और विधायक ने घायल युवक को दी 6.5लाख की मदद

सांसद और विधायक ने घायल युवक को दी 6.5लाख की मदद

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार यादव, एक सप्ताह पूर्व केराकत में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। वाहन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। परिजनों ने उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज का खर्च 15 से 20 लाख रुपये बताया। गरीब पिता ने मदद के लिए सबसे पहले जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय से संपर्क किया। विधायक ने तुरंत अपने निधि से तीन लाख रुपये और अतिरिक्त नगद सहयोग उपलब्ध कराया। इसके बाद शनिवार को मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने अपने कैम्प कार्यालय पर पीड़ित परिवार को बुलाकर 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इस अवसर पर विधायक तूफानी सरोज, अवधनाथ पाल, नीरज पहलवान, इंदु प्रकाश सिंह, बच्चू लाल यादव, अनिल दुबे, भगौती सरोज, विजय यादव, भुलई चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share Now...