Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनसिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक

सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक

साल 2022 ने हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच एक नया वर्गीकरण तैयार कर दिया है। पहले कलाकार फिल्मों और टेलीविजन के ही खांचों में बंटे थे। अब फिल्मी सितारों के बीच से ओटीटी सितारों की भी छंटनी शुरू हो चुकी है। फिल्म ‘शेरशाह’ के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर देशभक्ति के रंग के सहारे ओटीटी दर्शकों को लुभाने को तैयार हैं और अगले साल जब देश भर में रॉ एजेंट ‘पठान’ के बड़े परदे पर आने का इंतजार हो रहा होगा तो उसके ठीक पांच दिन पहले रॉ का ही एक और एजेंट ‘मजनू’ लोगों के घरों तक पहुंच जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की इस नई फिल्म ‘मिशन मजनू’ का पहला गाना रविवार की शाम मुंबई में बांद्रा फोर्ट स्थित एम्फीथिएटर में रिलीज हुआ।

इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा ‘फिल्में आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन गाने हमेशा याद रह जाते हैं। मैं बचपन से रोमांटिक गानों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनमें भी सबसे ज्यादा किशोर कुमार के गानों। उनका गाया गीत ‘कह दूं तुम्हें’ मेरा सबसे पसंदीदा गाना है। एक्शन के साथ मुझे रोमांस करना पसंद है, फिर चाहे वह देश के लिए हो या मोहतरमा के लिए। ‘मिशन मजनू’ की कहानी 1971 में हुई जंग के दौरान एक सच्ची सच्ची घटना से प्रेरित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, ’70 के दशक की फिल्में मुझे बहुत पसंद है। मुझे उसी पृष्ठभूमि की फिल्म में काम करने का मौका मिला। 70 के दशक में अमिताभ बच्चन की फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। एक्शन फिल्मों में अमिताभ बच्चन मेरे फेवरेट अभिनेता है। लेकिन बात जब इश्क मोहब्बत की आती है तो मैं अपने देश के लिए मजनू होना चाहूंगा। मेरे दादा जी इंडियन आर्मी थे, मैं देश के जवानों की बहुत इज्जत करता हूं। बातचीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नसरीन की भूमिका के लिए रश्मिका मंदाना के नाम का सुझाव उन्होंने ही दिया था। वह कहते हैं, ‘रश्मिका की आंखें बहुत अच्छी हैं। जब फिल्म की कहानी मुझे सुनाई गई तो सबसे पहले रश्मिका का ही ख्याल आया।’रश्मिका मंदाना इस फिल्म में एक अंधी लड़की की भूमिका निभा रही है। फिल्म का पहला गाना देखने के बाद ‘फना’ की काजोल की याद तुरंत आ जाती है, हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि ‘फना’ से ‘मिशन मजनू’ काफी अलग फिल्म है। ‘मिशन मजनू’ के गाने ‘रब्बा जानंदा’ को जी म्यूजिक कंपनी ने जारी किया है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। शब्बीर अहमद के लिखे इस गाने का संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। शांतनु बागची के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी 2023 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना के अलावा परमीत सेठी, मीर सरवार और जाकिर हुसैन अहम भूमिकाओं में हैं।