― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय में पहुंची जांच टीम

सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय में पहुंची जांच टीम

  • विद्यालय का आरओ मशीन खराब, शिकायत के बाद भी नही हुआ दुरुस्त

शैलेष नागजौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुरानी बाज़ार स्थित सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की गुटबाज़ी चरम पर पहुंच चुकी है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने एक अध्यापक की शिकायत पर दो जांच अधिकारी नियुक्त कर उक्त विद्यालय में भेजा। सूत्रों की माने तो विद्यालय पहुंचे दोनों जांच अधिकारियों ने प्रधानाद्यापक के दफ्तर में घण्टों बैठ कर जलपान करतें रहें। घण्टों बाद जब दोनों अधिकारी रूम से बाहर निकले तो पत्रकारों क्षेत्रिय पत्रकारों के पूछे जाने पर दोनों अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बताते चलें की उक्त विद्यालय में अध्यापकों के बीच की गुटबाज़ी की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। प्रधानाद्यापक वीरेंद्र कुमार यादव के ऊपर स्थानीय सभासद और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी कई गम्भीर आरोप लगाया हैं, तो दूसरी तरफ प्रधानाद्यापक भी शिक्षिकाओं पर बच्चों के पढ़ाई में लापरवाही का आरोप लगा चुके है। अब देखना यह है कि इस जांच कमेटी द्वारा अपने अधिकारी को क्या जांच रिपोर्ट सौंपते हैं। वहीं जब इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक अध्यापक आये थे शिकायत करने जिसको संज्ञान में लेकर जांच दल भेजा गया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी। वहीं विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय परिसर में पानी पीने के लिए लगे दो आरओ मशीन काफी दिनों से खराब पड़े हैं। एक शिक्षिका ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई बार इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दी गयी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। बच्चे टँकी का पानी पीते है और उसी पानी से मिड डे मील का खाना भी बनता है। एक कर्मचारी ने बताया कि जिस टँकी का पानी बच्चे पीते है, काफी समय से उसकी सफाई भी नही हो रही है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है।

Share Now...