जौनपुर धारा, शाहगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.रफीक फारूकी के नेतृत्व में कायाकल्प योजना में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सातवां और जौनपुर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.नरेंद्र सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, कायाकल्प योजना के नोडल अधिकारी डॉ.क्षितिज पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.रफीक फारूकी को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत एवं स्किल डेवलपमेंट से सभी अवार्ड प्राप्त किया जा सकते हैं। आज यह सम्मान समारोह उसी का नतीजा है। जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयास के कारण यह सामुदायिक केंद्र प्रदेश में सातवां एवं जौनपुर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिप्टी सीएमओ डॉ.जायसवाल द्वारा ब्लड स्टोरेज केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। जिससे आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा यह सम्मान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयास का फल है। हम चाहेंगे की हमारा यह अस्पताल पूरे उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में कायाकल्प योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करे तथा यहां आने वाले सभी मरीज तथा उनके तीमारदार पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर जाए। कार्यक्रम में डॉ.आरबी यादव, डॉ.हरिओम मोर्य, फार्मासिस्ट गिरीश यादव, डॉ.जमालुद्दीन, हेड क्लर्क मोहम्मद अब्बास, डॉ.अभिषेक रावत, स्टाफ नर्स दुर्गावती आशा यादव, प्रमिला यादव, बबीता यादव आदि को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए तथा जन सहयोग की भावना से काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
― Advertisement ―
पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Previous article


