- ड्यूटी के दौरान जान हथेली पर रखकर काम करते चिकित्सक व कर्मी
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के मध्य स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी कक्ष की हालत बहुत ही दयनीय स्थिति में है। दूसरों का इलाज करने के लिये बने चिकित्सालय को खुद इलाज की आवश्यकता है। जहां कोई भी चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी ड्यूटी करने से डरता है। चार जिलों के बार्डर पर स्थित नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी कक्ष का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। लेकिन स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से बेपरवाह बना है। जिम्मेदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी व स्थानीय चिकित्सा अधीक्षक ने कभी भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते इमरजेंसी ड्यूटी करने से चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों के अंदर हमेशा डर बना रहता है कि कहीं भवन का कोई हिस्सा ऊपर गिर न जाए। वहीं उसी कक्ष में ड्यूटी के दौरान रात्री में रहने व सोने की भी व्यवस्था है, लेकिन बारिश के चलते भवन में पानी टपकता है। जिससे न चिकित्सा न कर्मी रात भर सो पा रहे हैं। फिलहाल निष्प्रयोग धोषित होने के बाद भी इमर्जेंसी वार्ड जर्जर भवन में चल रहा है। चिकित्सा कर्मियों का कहना है कि यदि समय रहते इमर्जेंसी वार्ड नयें भवन में शिफ्ट नहीं किया गया तो मरीजों तिमारदारो समेत चिकित्सा कर्मियों के साथ भी घटनाएं हो सकती है।



