Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसाफ्टवेयर परिवर्तन के कारण तीन दिनो से ठक है डाकघर का कार्य

साफ्टवेयर परिवर्तन के कारण तीन दिनो से ठक है डाकघर का कार्य

जौनपुर। डाक विभाग को सीएसइ साफ्टवेयर से लैस करने के लिए तीन दिन से डाक सेवाएं और डाक घर के कार्य बंद हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं तीन दिन की आवश्यक डाक भी डंप पड़ी है। जो कि लोगों को समय रहते नहीं मिल पा रही हैं। अपने कार्यों को रोजाना सैकड़ों लोग प्रधान डाक घर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है।

जिलेभर के समस्त डाकघरों में शनिवार को सर्वर अपग्रेडेशन व आईटी एप्लीकेशन के नए वर्जन लांच के चलते डाकघर बंद रहे। इस दौरान स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल एवं बचत बैंक सेवा आदि के लिए आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। वहीं, आधार कार्ड काउंटर पर भी लोगों की भीड़ कम रही। डाक विभाग अब नए रंग रूप और आधुनिक कार्यशैली के लिए तैयार हो रहा है। प्रधान डाक घर सहित सीएसइ साफ्टवेयर से पूरी डाक व्यवस्था लैस हो रही है। इसके चलते डाक सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। शनिवार से बंद डाक सेवाओं से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे कई दिनों से डाक डंप हो गई हैं। कई जरूरी डाक भी विभाग में पड़ी हुई हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री कराने व अन्य कार्यों के लिए भी प्रतिदिन लोग चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बैरंग होना पड़ रहा है। सॉफ्टवेयर परिवर्तन के कारण डाकघरों में डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। भारतीय डाक विभाग अपने पुराने सॉफ्टवेयर को एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी उन्नत सॉफ्टवेयर में बदल रहा है। इस परिवर्तन के कारण, ४ अगस्त तक कई डाकघरों में लेनदेन और अन्य सेवाएं बंद रहीं।

टीसीएस को एटीपी 2.0 उन्नत में परिवर्तित

डाक विभाग अपनी नयी एडवांस्ड पोस्टल टेक्नौलॉजी 2.0 (एपीटी) प्रणाली लागू करने जा रहा है। जिसमेंं डाकघरों इस्तेमाल होने वाले पुरान सॉफ्टवेयर टीसीएस को एटीपी 2.0 उन्नत संस्करण में बदला जा रहा है। इसके लिए डाकघरों में आईटी प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए सॉफ्टवेयर माइर्ग्रेशन प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर 2 अगस्त को मुंगेर डाक प्रमंडल के अधीन आने वाली सभी डाकघरों में लेनदेन की सेवाएं बंद रहीं। इसी तकनीकी बदलाव के चलते दो अगस्त को पुराने सॉफ्टवेयर से नये सॉफ्टवेयर पर रोल आउट की प्रक्रिया की जायेगी।

आज से बहाल हो सकती है व्यवस्था

डाक विभाग की सेवाएं मंगलवार से बहाल होने की संभावना है। साफ्टवेयर परिवर्तन में लगे कर्मचारी रात दिन काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि मंगलवार से लोगों को नए साफ्टवेयर में काम शुरू हो जाए। हालांकि अभी डाक अधिकारी कुछ साफ कहने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में इस नई व्यवस्था का डाक विभाग उद्घाटन भी करेगा।

उन्नत डाक तकनीक का शुभारंभ

देशभर में डाक विभाग की ओर से चार अगस्त के बाद यानि की मंगलवार से उन्नत डाक तकनीक (एपीटी)2.0नवीनतम सॉफ्टवेयर प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा। इससे पूर्व सभी डाकघरों में सॉफ्टेवयर अपडेट को लेकर शनिवार से सोमवार तक बंद रहे। प्रधान डाकघर पर रजिस्ट्री करने लोगों ने बताया कि रिश्तेदारी में राखी भेजने के लिए आए थे। चार अगस्त से सभी डाकघरों में उन्नत प्रणाली व अपग्रेडेड सर्वर एवं सॉफ्टवेयर लागू होगा।

हाईटेक होगा डाकघर

व्यापक डिजिटल परिवर्तन पहल का एक हिस्सा है। नये सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद सभी डाकघर पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कार्य करेंगे। इसमें रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी डाक की स्थिति तुरंत जान सकेंगे। इसके अलावा डाक बुकिंग और वितरण की जानकारी तत्काल एसएमएस से मिलेगी। बुकिंग के समय ग्राहकों को बताये गये समय पर पार्सल वितरण की सुविधा भी मिलेगी। यह बदलाव न केवल प्रणाली को आधुनिक बनाएगा, बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता और गति में भी सुधार लायेगा।

Share Now...