जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। परेड के उपरान्त विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैन्टीन, मेस इत्यादि का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम चेक किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये। उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

Previous article
Next article


