Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारम्भ

सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर धारा, बदलापुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाली मंदिर कुशहा द्वितीय परिसर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक आचार्य राम मिलन पाठक ने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का विस्तृत रूप से विवेचन किया।उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग परमात्मा की कृपा पा सकते हैं। गृहस्थ जीवन यापन करने वाले प्राणी मन, कर्म और वचन से ईश्वर की आराधना करें तो उन्हें निश्चित रूप से अलौकिक सुख की प्राप्ति और ईश्वरीय सौंदर्य की अनुभूति स्वत: हो जाती है। उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने से मन निर्मल हो जाता है। उन्होंने राम के कल्याणकारी स्वरूपों की चर्चा करते हुए उनकी महिमा का बखान किया। संगीतमय श्रीराम कथा को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, शम्भु मिश्र, चंचल सिंह, कल्लु दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।