Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरसात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

जौनपुर धारा,बदलावपुर। श्रीबजरंग पीजी कॉलेज घनश्यामपुर मे सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रा.पाठशाला घनश्यामपुर के प्रधानाध्यापक रविंद्र तिवारी ने एनएसएस की महत्वता और उद्देश्य को बताते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक खुद से पहले देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने समापन भाषण देते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक खुद का ही नहीं बल्कि देश का भविष्य बनाते हैं।सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं जो इस शिविर में शामिल हुए हैं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जैनेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रदीप तिवारी, कांति यादव, रीमा यादव, पूजा विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share Now...