जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 24मार्च से 26मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय तिरंगा साइकिल यात्रा को दूसरे दिन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.राहुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जंगी महाविद्यालय, असबरनपुर, जलालपुर, जौनपुर से रवाना किया। इसके पूर्व प्रात:काल में साइकिल यात्रा दल में सम्मिलित छात्रों को योगाचार्य स्वदेश कुमार-तहसील प्रभारी, युवा भारत ने योग कराया तथा महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को दहेज मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत की शपथ टीडी कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर एसके वर्मा के द्वारा दिलाई गई। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विधि छात्र अभिनव कीर्ति पांडेय का विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण कराया गया। संचालन तिरंगा साइकिल यात्रा के नोडल अधिकारी डॉ.अनुराग मिश्रा ने किया। इसके बाद यात्रा अगले पड़ाव त्रिलोचन महादेव पहुंची, जहां छात्रों ने मंदिर में दर्शन कर विकसित भारत का सपना पूर्ण होने के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात यात्रा हरि महाविद्यालय लहंगपुर पहुंची, जहां छात्रों को नशा मुक्त भारत तथा दहेज मुक्त भारत की शपथ नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने दिलाई। तत्पश्चात विकसित भारत की संकल्पना विषय पर छात्र अभिनव कीर्ति पांडेय का भाषण हुआ। इसके बाद यात्रा सेवंसीपुर, पराऊगंज, मखदूमपुर, भोलागंज बाजार, थानागद्दी, केराकत स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस,अशोक स्तंभ और सरायवीर चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भौरा गांव पहुंची, जहां शहीद संजय कुमार सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों से भेंटकर विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से मान-पत्र,अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर 1857 में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले रणबीकुरों की याद में सेनापुर गांव में बने शहीद स्तंभ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। फिर साइकिल यात्रा देवकली होते हुए शुभ कान्हा संस्थान मुफ्तीगंज में दूसरे दिन की यात्रा समाप्त कर रात्रि विश्राम के लिए रुकी। इस यात्रा में जंगी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मीता राम पाल, प्रेम प्रकाश यादव, डॉ.सूबेदार वर्मा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो, छेदीलाल सरोज, डॉ.पंकज कुमार गौतम, डीके यादव, डॉ.सुरेंद्र प्रसाद यादव, हरिदास पीजी कॉलेज लहंगपुर के प्रचार डॉ.राकेश कुमार मौर्य, डॉ.राज बहादुर यादव, डॉ.कमल कुमार पटेल, डॉ.सभाजीत यादव, डॉ.राजनाथ यादव सहित आदि का विशेष योगदान रहा।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
साइकिल यात्रा को दूसरे दिन हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



