Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को दिया ज्ञापन

पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को दिया ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल से मिला।शिक्षा मित्र से बने शिक्षक साथियों से पुरानी पेंशन हेतु विकल्प पत्र जमा करवाने हेतु ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने अवशेष शिक्षामित्र से शिक्षक बने शिक्षकों का पुरानी पेंशन हेतु विकल्प पत्र जमा करने को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होने कहा कि अन्य कई जिलों में शिक्षामित्र पेंशन के लिए विकल्प पत्र जमा कराए गए हैं, लेकिन जौनपुर में सिथिलता बरती जा रही है। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कार्यालय के वरिष्ठ बाबू विजय शर्मा को आदेशित किया कि शिक्षामित्र से बने शिक्षक साथियों के लिए पुरानी पेंशन विकल्प पत्र जमा करवाने के लिए एक स्पष्ट आदेश जारी करें। जिससे उनके समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री डॉ.गौरीशंकर यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, जिला उप मंत्री रामचंद्र पाल, जिला प्रचार मंत्री लालबहादुर यादव, जिला मीडिया प्रभारी अमलेश यादव, संतोष यादव, श्यामबाबू हलवाई, अखिलेश उपस्थित रहें।