Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरसांसद संजय सिंह कि गिरफ्तारी के विरोध में जिलाध्यक्ष ने बांटे पर्चे

सांसद संजय सिंह कि गिरफ्तारी के विरोध में जिलाध्यक्ष ने बांटे पर्चे

जौनपुर धारा, जौनपुर। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कि गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा जिले व प्रदेश में कई दिनों से पर्ची अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह(मुन्ना) द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राज्यसभा सांसद संजय सिंह कि गिरफ्तारी के विरोध में क्षेत्रवासियों को पर्ची दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के सभी क्षेत्रों में पर्ची बांटे जा रहे हैं और इस पर्ची के माध्यम से जनता को यह बताया जा रहा की किस तरीके से भाजपा सरकार द्वारा ED–ण्ँघ् का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के द्वारा जनता को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा व चिकित्सा जैसे अन्य सराहनीय कार्यों को रोकने और आप पार्टी को बदनाम और पार्टी को खत्म करने कि साजिश की जा रही है। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हींच नारायण तिवारी, जिला सचिव शैलेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की, केपी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, जिला महासचिव पूजा सिंह, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरी, शशिधर चौहान, राजेंद्र सिंह, अमित विश्वकर्मा, शिवजी मिश्रा इत्यादि समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों द्वारा लगातार अपने अपने क्षेत्र में पर्ची बांटी जा रही है। उक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।

Share Now...