जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरेंव बाजार में सोमवार की रात्रि में बाइक के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामअवध यादव निवासी महरेंव की पूरेंव बाजार में चूनी खली की दुकान है। रोज की भांति रामअवध यादव अपनी दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर जा रहे थे कि एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से धक्का मार दिया। जिससे रामअवध यादव गिर गये और वे गंभीररुप से घायल हो गये। पास पड़ोस के लोगो ने स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। जहां पर उनकी गम्भीरावस्था को देखते हुए परिजन बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने घटना की सूचना रात में ही स्थानीय थाने पर दे दिया है। बाइक चालक सहित दो अन्य युवक बाइक छोड़ मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बाइक के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Next article

