जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को राष्ट्रवीर सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद श्याम सिंह यादव एक चैनल के माध्यम से भड़काऊ बयान देने के खिलाफ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होने बताया कि सांसद द्वारा जो बयान डिबेट के दौरान दिया गया है, उससे देश व प्रदेश की जनता के बीच द्वेष की भावना उत्पन्न कर महौल बिगाड़ने का कार्य किया गया है। प्रतिनिधि मण्डल ने मांग किया कि सांसद श्याम सिंह यादव के विरूद्ध एफआईआरदर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाए।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
सांसद श्याम सिंह यादव के खिलाफ राष्ट्रवीर सेना ने सौंपा ज्ञापन


