Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरसहायक विकास अधिकारी के मारपीट को लेकर कर्मचारी हुए लामबन्द

सहायक विकास अधिकारी के मारपीट को लेकर कर्मचारी हुए लामबन्द

  • गाली गलौज व मारपीट का था आरोप, अजय सिंह का भेजा गया चालान
  • प्रमुख प्रतिनिधि गिरफ्तार, कर्मचारियों ने वापस लिया कार्य बहिष्कार

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव के साथ मारपीट की गयी। अजय कुमार सिंह ने गाली-गलौज देते हुए मारपीट की। मामले की जानकारी संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ को हुई तो गिरफ्तारी को लेकर आवाज उठने लगी। मंगलवार को कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। मालूम हो कि बीते 01फरवरी को शाहगंज मे सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव को क्षेत्र प्रमुख शाहगंज के तथा कथित प्रतिनिधि अजय कुमार सिह द्वारा भद्दी-भद्दी गालिया देकर अत्यधिक मारा-पीटा गया। इस घटना के विरोध मे एक आपातकालीन बैठक जनपद के समस्त संगठनो की आहूत की गयी, जिसमे प्रमुख रूप से खण्ड विकास अधिकारी संगठन, ग्राम विकास अधिकारी संगठन, ग्राम्य विकास मिनिस्टिरियल एसोसिएशन, ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायतसंगठन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संगठन, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता संगठन, सहायक विकास अधिकारी कृषि संगठन, उ.प्र.मनरेगा कर्मचारी महासंघ, मनरेगा ए0पी0ओ0 संघ, मनरेगा तकनीकी सहायक संघ, मनरेगा लेखा सहायक संघ, मनरेगा कम्प्यूटर आपरेटर संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं राज्य कर्मचारी महासंघ सम्मिलित रहें। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर 3 फरवरी की रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार से सभी विभाग, विकास खण्ड और विकास भवन में पूर्ण कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। कर्मचारियों के इस कड़े रुख के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार शुरू करते ही जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि तथाकथित आरोपी प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद सांकेतिक हड़ताल समाप्त किया गया।

Share Now...