जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खंड के बारह सहकारी समितियों के सभापति का चुनाव रविवार को सकुशल संपन्न हो गया। सभापति के चुनाव में दस सभापति निर्विरोध चुने गए जबकि दो सहकारी समितियों पर चुनाव हुआ। निर्विरोध सभापतियो में गोहका से इंद्रेश तिवारी, दताव से राकेश शुक्ला, पल्टूपुर से राजनाथ मौर्या, हरद्वारी से प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, भन्नौर से राजेश सिंह, बरसठी से रमेश दुबे, गोठाव से हेमराज मिश्र, पपरावन से सुशील पाठक, भदराव से अयोध्या प्रसाद मिश्रा व असवा से संजय मिश्रा निर्विरोध चुने गए। जबकि परियत सहकारी समिति से संतोष कुमार सिंह और काटी से शेरबहादुर यादव बिजयी हुये।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
सहकारी समिति के सभापति का चुनाव सकुशल संपन्न


