बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान इन दिनों मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं। 14 अप्रैल सुबह 4:50 के आसपास बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जबरदस्त फायरिंग होनी शुरू हो गई थीं। फायिंरग करने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो शूटर थे जो फायरिंग करके भाग गए। इस हादसे के बाद से सलमान खान के घर के आगे सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सलमान खान की पर्सनल सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है गई। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान पर हमला करने की कोशिश की गई हो। साल 2023 में भी सलमान खान को मेल द्वारा धमकी मिली थी। इसके असाला फोन पर भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

पठान और जवान हिट जाने के बाद किंग खान को जान से मारने के धमकी भरे फोन आ रहे थे। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा के लिए वाई प्लस सिक्योरिटी का इंतजाम किया था। इस सुरक्षा में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ 24 घंटे के लिए तैनात किए जाते हैं।

अमिताभ बच्चन की भी सुरक्षा को काफी टाइट रखा गया है। सदी के महानायक को भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए वाई प्लस सिक्योरिटी तैनात की गई थी।

कंगना रनौत पर भी जान से मारने की धमकी का खतरा मंडरा चुका है। इसके लिए उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करवाई थी और उनसी कॉपी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सरकार ने उन्हें वाई प्लय सिक्योरिटी दी है। फिलहाल तो बता दें कि कंगना की सुरक्षा के लिए 10जवान अलग-अलग शिफ्ट में तैनात किए गए हैं।

अक्षय कुमार को भी सरकारी सुरक्षा प्रदान की गई है। अक्षय देश-दुनिया में लोकप्रिय हैं। इसलिए उनके कई दुश्मन भी हैं। उन्हें भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। यही वजह है कि उन्हें भी सरकारी सुरक्षा मिली हुई है।