Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरसर्वसमावेशी बजट से प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग होगा प्रशस्त

सर्वसमावेशी बजट से प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग होगा प्रशस्त

  • अब तक के सबसे बड़े बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान

जौनपुर धारा, खुटहन। प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा उप्र के सदस्य गौरव सिंह वत्स ने उत्तर प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े बजट प्रस्तुत किये जाने तथा बजट में समाज के सभी वर्गों के लिए माकूल धन की व्यवस्था किये जाने पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा वित्तीय बजट 2023-24 में निश्चित तौर पर प्रदेश की आधारभूत ढांचे के विकास (शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार इत्यादि) पर विशेष बल दिया गया है। बजट में महिला, किसान, युवा के साथ समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री द्वारा सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा प्रस्तुत अब तक के सबसे बड़े बजट का स्वागत करता हूँ। यह बजट निश्चित तौर पर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में योगदान करेगा। कहा कि उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। समाज के चहुमुंखी विकास में नई ऊंचाई प्रदान करेगा इस बजट मे युवाओं,  किसानो, महिलाओ एवं इन्प्रâास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर अहम घोषणाएँ की गई है। 2017 से पूर्व प्रदेश मे बेरोजगारी की दर 14.4 प्रतिशत थी जो वर्तमान में घटकर 4.2 प्रतिशत हो गई है। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Share Now...