Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरस्वती पूजन व सुंदरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन

सरस्वती पूजन व सुंदरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,सिकरारा। प्रवेश उत्सव के प्रथम दिन मंगलवार को मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी में सरस्वती पूजन के साथ सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ही छात्राओं पर पुष्प वर्ष कर महिला शिक्षकों ने रोरी, तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नए सत्र का शुभारंभ किया। प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह ने मेघावी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया। प्रधानाचार्य शरद सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामचंद्र सिंह, सुशील सिंह, दिलीप सिंह, सौरभ सिंह, श्रवण यादव, राहुल यादव, जितेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, राजकुमार जायसवाल का प्रमुख योगदान रहा।