Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरबच्चों ने रैली निकाल कर चलाया जागरूकता अभियान

बच्चों ने रैली निकाल कर चलाया जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, मडियाहूं। विकास खण्ड बरसठी के निगोह पीएम श्रीकम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान/नामांकन मेला एवं अभिभावक संगोष्ठी का रैली निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि नया सत्र 2025-26 चालू हो रहा है। सरकार ने बच्चों के लिए बेहतर सुविधा सभी सरकारी स्कूलों में मुहैया कराया है। कोई भी बच्चा किसी भी जाती धर्म का अब शिक्षा से न चुकने पाए। जिसको लेकर स्कूल चलो अभियान नामांकन मेला एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ताकि अभिभावक अपने बच्चों को नि:शुल्क एवं बेहतर शिक्षा दे पाए। आज के दौर में प्राइवेट विद्यालयों में अंग्रेजी के नाम पर हजारों की वसूली की जा रही है। जब की सरकार सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए भोजन की भी व्यवस्था दे रही है। इस नए सत्र में नि:शुल्क प्रवेश विद्यालय में लेकर बच्चों को पढ़ाने के लिए हम शिक्षकों एवं गांव को जागरूक करने हेतु प्रधान राजकुमार गुप्ता ने इस रैली को हरि झंडी दिखा कर बच्चों संग स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालने का काम किया है।